मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
कानपुर और मेरठ 10 सितंबर 2025 को फिल्मी सितारों के लिए गवाह बने, जब बहुचर्चित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर बड़े आयोजन के साथ लॉन्च किया गया। कानपुर में ट्रेलर रिलीज़ कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने अपनी मौजूदगी से माहौल को और भी खास बना दिया, जबकि मेरठ में दर्शकों का स्वागत करने पहुंचे अरशद वारसी। दोनों सितारों के साथ कोर्टरूम ड्रामा को नए स्तर पर ले जाने वाले सौरभ शुक्ला, हुमा कुरेशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार भी इस मौके पर शामिल हुए।
करीब 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में दर्शकों को एक बार फिर हंसी, तंज और गंभीर सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिला। कहानी एक जमीन विवाद पर आधारित है, जहां दोनों वकील यानी अक्षय और अरशद कोर्ट में आमने-सामने आते हैं। इस दौरान गजराज राव का प्रभावशाली किरदार, सौरभ शुक्ला का मज़ेदार अंदाज़ और दोनों जॉली की नोकझोंक ट्रेलर को बेहद आकर्षक बनाते हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रेलर को “पैसा वसूल कॉमेडी” करार दिया है और फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक सुभाष कपूर की यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और माना जा रहा है कि यह फ्रेंचाइज़ी की पिछली दोनों फिल्मों से भी बड़ा मनोरंजन पैकेज साबित होगी।
