मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून- मुस्लिम सेवा संगठन ने आज 29 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून पर फलिस्तीन के मसले में ज्ञापन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं संगठन ने फलिस्तीन पर हो रहे जुल्म और सितम की कड़े शब्दों में निंदा की और इजराइल की पुरजोर मज़म्मत की।
संगठन का कहना है
संगठन का कहना है कि फलिस्तीन पर इजराइल के हमले लंबे समय से जारी हैं और इसने हज़ारों लोगों की जान ले ली है। संगठन ने मांग की है कि इजराइल को फलिस्तीन पर हमले रोकने के लिए मजबूर किया जाए और फलिस्तीन के नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान की जाए।
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी का बयान
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि अहले फिलिस्तीन अल्लाह तुम्हारा मददगार हो। आज सारी दुनिया इंसानी तारीख के बदतरीन दौर से गुजर रही है। दुनिया में जुल्म ओ सितम की ऐसे दास्तान शायद पहले कभी न देखी होगी।
संगठन की मांगें
संगठन ने मांग की है कि भारत सरकार फलिस्तीन के मसले में हस्तक्षेप करे और इजराइल को हमले रोकने के लिए मजबूर करे। साथ ही संगठन ने मांग की है कि फलिस्तीन के नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान की जाए और उनके मानवाधिकारों की रक्षा की जाए।
अन्य वक्ताओं के बयान
संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि गाजा में इस समय जो भीषण मानव त्रासदी और नरसंहार चल रहा है, उसने सम्पूर्ण विश्व के मानवतावादी मूल्यों को झकझोर दिया है। उन्होंने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर युद्धविराम और मानवीय सहायता हेतु सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
इस अवसर पर सद्दाम कुरैशी, मुदस्सिर कुरैशी, मेहताब कुरैशी, रमीज राजा, साकिब कुरैशी, नाज़िम खान, नाज़िम जैदी आदि उपस्थित रहे।
