मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून:देश भर में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड प्रदेश के संगठनात्मक जिलों के लिए व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ८१ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जिसमे पछुवादून का ऑब्जर्वर वीरेंद्र पोखरियल को बनाया गया है।
कुमारी शैलजा का निर्देश
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन सृजन अपने आप में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्र में चल रही भाजपा नित एनडीए सरकार और राज्य की भाजपा सरकार से जनता अजीज आ चुकी है। कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस को जीता कर यह बता दिया कि जनता बदला करना चाहती है।
*पर्यवेक्षक नियुक्त*
एआईसीसी ने उत्तराखंड प्रदेश के २७ संगठनात्मक जिलों के लिए २७ व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ८१ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन सृजन के कार्यक्रम में एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ अपने जिलों में समाज के हर वर्ग के लोगों से व पार्टी के कार्यकर्ताओं से व्यापक विचार विमर्श कर अपनी रिपोर्ट निष्पक्ष रूप से देनी है।
*बैठक में चर्चा*
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व प्रदेश सह प्रभारी सरदार परगट सिंह ने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, सीडब्ल्यूसी सदस्य सरदार गुदीप सिंह सप्पल, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई नेता मौजूद रहे।
