मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार 14 जुलाई को पहले चरण में मतदान को लेकर चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाना था. लेकिन मामला नैनीताल हाईकोर्ट में होने की वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने 13 जुलाई को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया को 14 जुलाई की दोपहर 2:00 तक के लिए रोक दिया था.
14 जुलाई दोपहर 2 बजे से बंटने लगे चुनाव चिन्ह: ऐसे में 14 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को जारी अधिसूचना के अनुसार ही करने का निर्णय लिया है. इसके तहत, 14 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा. साथ ही बचे हुए चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगा
दरअसल, 14 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने इस बात को कहा है कि हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चुनावी प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है, बल्कि 6 जुलाई को जारी निर्वाचन आयोग के आदेश पर रोक लगाई है. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के तहत कार्यवाही को आगे बढ़ा सकता है.
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने ये कहा: राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि-
राज्य निर्वाचन आयोग में 11 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से जारी किए गए जजमेंट के बाद 13 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में पत्र दाखिल किया था. इस पत्र में इस बात का जिक्र किया था कि 11 जुलाई को हाईकोर्ट की ओर से जारी किए गए जजमेंट से चुनावी प्रक्रिया बाधित हो रही है. ऐसे में इस जजमेंट में संशोधन किए. इस पत्र के दाखिल किए जाने के बाद 14 जुलाई को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद नैनीताल हाईकोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि हाईकोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया को नहीं रोका है
