मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: दून विहार में भारी बारिश के कारण उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विवेक विहार 3 के पीछे बरसाती नाले पर एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा किए गए अतिक्रमण की दीवार ढह गई। इस हादसे में एक मजदूर परिवार बाल-बाल बच गया, जिसका घर मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ तब परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने निगम का बोर्ड गायब कर नाले में अवैध रूप से पुस्ता लगाकर भूमंजिला मकान बना दिए हैं। इससे न केवल लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है, बल्कि उनकी रातों की नींद भी हराम हो गई है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दून विहार निवासी किशन थापा और मोहम्मद आजिम के घर भी नाले पर बने अवैध पुस्ता ढहने की वजह से बाल-बाल बच गए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
