रेफल होम में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: आज बुधवार को बाल कल्याण समिति देहरादून की टीम ने मोहिनी रोड स्थित रैफल होम का निरीक्षण किया । आपको बता दे कि विगत 16 जून 2025 को बंद होने जा रहे श्री सत्य साई आश्रम से 14 दिव्यांग बालिकाओं को रैफेल होम में स्थानांतरित किया गया था।

इसी सिलसिले में आज बाल कल्याण समिति की टीम व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने रैफेल होम पहुंची।

बालिका छात्रावास की अधीक्षिका मंगली राणा ने बताया की वर्तमान में 18 वर्ष से कम उम्र की 41 बालिकाएं एवं 18 वर्ष से बड़ी उम्र की 20 दिव्यांग महिलाए होम में निवासरत है।

वहीं वार्डन हेमलता ने जानकारी देते हुए बताया की इन दिनों होम में रिनोवेशन का काम होने के कारण सभी दिव्यांगजनों को अस्थाई छात्रावास में रखा गया है।

जब बाल कल्याण समिति की टीम ने
अस्थाई छात्रावास का निरीक्षण किया तो वहां व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई।

बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्ष नमिता ममगाई, सदस्य नीता कांडपाल, कुसुमा भट्ट एवं नवीन भारतीय त्रिपाठी को अपने बीच पाकर बालिकाएं भाव विभोर हो गई और कुछ बालिकाएं अपने पुराने आश्रम को याद करके रोने भी लगी।

अध्यक्ष नमिता ममगाई ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व अध्यक्ष नमिता ममगाई सदस्य नीता कांडपाल एवं एवं ज़िला प्रोबेशन कार्यालय की टीम ने सत्य साई आश्रम का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें जानकारी मिली की आश्रम संचालक कुछ निजी कारणों से आश्रम को बंद कर रहे है। जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही ज़िला प्रशासन ने बालिकाओं को स्थानांतरित करने की कार्यवाही तेज कर दी।

बहुत अल्प समय में जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देश में दिव्यांग बालिकाओं के लिए यह नया आशियाना तलाशा गया और विधिवत कार्यवाही करते हुए बालिकाओं को निवास के लिए यहां प्रवेश दिलाया गया।

बाल कल्याण समिति ने रैफल होम के अधीक्षिका और उपस्थित कर्मचारियों को जल्द से जल्द छात्रा वास का रिनोवेशन कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए एवं कहा गया की समिति जुलाई में फिर से होम का निरीक्षण करने आयेगी।

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *