दून हस्तशिल्प बाज़ार” का 27 व 28 मई को होगा भव्य आयोजन, जानें डिटेल्स

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

दून हस्तशिल्प बाज़ार” का भव्य आयोजन – 27 व 28 मई को सैफरन लीफ में

देहरादून, मई 2025 – हर्षल फाउंडेशन, आई वी एफ एवं फिक्की फ्लो उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 27 और 28 मई को देहरादून के सैफरन लीफ होटल में एक भव्य एवं विविधताओं से भरपूर “दून हस्तशिल्प बाज़ार” का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभर के हस्तशिल्प कलाकारों, विशेषकर महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला का प्रदर्शन एवं विपणन कर सकें।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद जैसे लकड़ी का काम, मिट्टी की कलाकृतियाँ, हैंडमेड ज्वेलरी, बुनाई एवं कढ़ाई से बने वस्त्र, बांस एवं बेंत की वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएँगी।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह

महिलाओं का फैशन शो

बच्चों का फैशन शो

ओपन माइक कार्यक्रम – कविता, संगीत, कहानी आदि की प्रस्तुतियों के साथ

हरशल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने कहा, “दून हस्तशिल्प बाज़ार न केवल कारीगरों के लिए एक व्यापारिक अवसर है, बल्कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी मेहनत को समाज के सामने लाने का प्रयास भी है।”

कार्यक्रम विवरण:
तारीख: 27 और 28 मई 2025
देहरादूनवासियों के लिए यह बाज़ार एक सांस्कृतिक उत्सव की तरह होगा, जहाँ कला, खरीदारी और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।

145 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *