हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ डीएवी पी.जी. कॉलेज का वार्षिक महोत्सव

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः डीएवी पी.जी. कॉलेज में आज वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिसर विविध सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा, जहाँ छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महोत्सव की विशेष प्रस्तुति रहे विक्की चौहान, सुप्रसिद्ध लोक गायक (हिमाचल प्रदेश), जिन्होंने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया और दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

इस आयोजन के सफल संयोजक छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं महासचिव सुमित कुमार रहे, जिन्होंने समस्त आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने में विशेष योगदान दिया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और यह महोत्सव भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह वार्षिक महोत्सव विद्यार्थियों के लिए न केवल एक मनोरंजन का अवसर रहा, बल्कि उन्होंने इसके माध्यम से नेतृत्व, समन्वय और सांस्कृतिक मूल्यों को भी आत्मसात किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खजान दास विधायक राजपुर सहित मेयर सौरभ थपलियाल भी उपस्थित रहे।

124 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *