मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः डिस्टिंग्विश्ड जैटलमैन राईड को डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड हेडक्वार्टर देहरादून उत्तराखण्ड अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा हरि झन्डी दिखा कर किया रवाना। बता दें कि रविवार को डिस्टिंग्विश्ड जैटलमैन राइड में लगभग 200 राइडर ने भाग लिया। यह रैली अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 120 देशों के 1000 शहरों में एक साथ सामाजिक उद्देश्य पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर, मानसिक स्वास्थ और आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषयों के प्रति जागरुगता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।
इस क्रम में देहरादून में वांडरर्स ग्रुप द्वारा उनके कप्तान सिद्वार्थ वासन एडवोकेट के नेतृत्व में लगभग 200 बाइक राइडर्स द्वारा मालसी मे ओरा दून से माल आफ देहरादून मोकमपुर तक एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान राइड पारम्परिक और औपचारिक परिधान में विंटेज,क्लासिक सुपर बाइक पर सवार होकर देहरादून की सड़को से गुजरे उनकी शिष्ठता एवं स्टाइल और समाजिक उत्तरदायित्व का संदेश समाज में दिया। इस अवसर पर डा० निखिल चौहान ग्रफिक एरा हॉस्पिटल ने अपने विचार उक्त्त विषय पर रखे।
देहरादून के राइडरों ने इस नेक कार्य का हिसा बनकर इस वैश्विक अभियान को स्थानीय समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
