भैरव सेना के पांचवे स्थापना दिवस पर किया संगठन विस्तार, की दायित्वों की घोषणा

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड से संचालित लोकप्रिय संगठन भैरव सेना का पांचवा स्थापना दिवस उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्वामी दर्शन भारती, उत्तराखंड सिनेमा जगत के प्रदीप भंडारी, मिशन देवभूमि फिल्म के निर्माता रवि मंमगाई तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 

कार्यक्रम का संचालन संगठन के केंद्रीय सचिव संजय पंवार ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को संगठन द्वारा सम्मानित करने के साथ ही संगठन विस्तार के अंतर्गत कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा भी की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भैरव सेना के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व सनातन धर्म चिंतक युवाओं द्वारा देवभूमि के तीर्थों को संरक्षित करने के साथ ही धर्मांतरण-मंतातरण, लव-जिहाद़, लैंड-जिहाद़, व्यापार-जिहाद़ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्तर पर राज्य के पहले हिन्दुत्ववादी क्षेत्रीय संगठन की नींव रखी।

 

स्थापना उद्देश्य के अंतर्गत संगठन की बड़ी उपलब्धियों के रूप में राज्य में धर्मांतरण कानून लागू करवाना, देवस्थानम बोर्ड भंग करवाना, श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र से मांस व्यापारियों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करवाना, देवभूमि के सभी तीर्थधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करवाने के लिए पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा चलाना, तीर्थ नगरी हरिद्वार से मांस की दुकानों को कई वर्षों के आन्दोलन से स्थानांतरित करवाना, लव जिहाद के जंजाल में फंसी सैकड़ो पीड़िताओं को रेस्क्यू कर पुनर्स्थापित करवाना, शासन द्वारा केदारनाथ धाम मैं प्रस्तावित सुशांत सिंह राजपूत के नाम से यात्री शेड और विश्रामगृह के निर्माण पर विरोध कर रोक लगाना, सशक्त भू कानून की मांग के लिए दर्जनों गोष्ठीयां एवं रेलियों का आयोजन, धारी देवी मंदिर की घंटियों की नीलामी पर रोक लगाना, संप्रदाय विशेष के अवैध धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर ध्वस्तिकरण तथा धार्मिक स्तर पर क्षेत्रीयता को बढ़ावा देना जैसे सैकड़ो महत्वपूर्ण सफल कार्यक्रम रहे। साथ ही संगठन अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं पर भी संक्षिप्त रूप में अवगत कराया।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान में स्वामी दर्शन भारती को सनातन धर्म संरक्षण, प्रदीप भंडारी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म निर्माण, रवि मंमगाई को मिशन देवभूमि में कुशल निर्देशन, आशु अरोड़ा को गोवंश उपचार-संरक्षण, सौरव मैठानी को उत्कृष्ट गायन, रुचि मंमगाई को फिल्म लेखन, कृपाल नेगी को नशा मुक्ति, गोविन्द वाधवा को धार्मिक कार्य, पुरूषोत्तम भट्ट को सामाजिक कार्य तथा भैरव सेना के केंद्रीय सचिव संजय पंवार और गणेश जोशी को संगठन के प्रति समर्पण भाव के लिये प्रतीक चिह्न तथा फूलमाला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

केंद्रीय महासचिव संजय पंवार ने कोर कमेटी तथा अध्यक्ष की संस्तुति पर संगठन को विस्तार के लिए केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव महाजन, केन्द्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता थापा, संयोजक ओमप्रकाश डोभाल, मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत पाहवा, रविंद्र चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन करण शर्मा, संयोजिका सरोज शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल चौहान, सचिव संजीव टांक, अशोक सेमवाल, हरदेव सिंह चन्ना, गढ़वाल संभाग अध्यक्ष गणेश जोशी, महासचिव अनु राजपूत, संयोजक अरविंद नेगी, मीडिया प्रभारी बलबीर शाह, जिलाध्यक्ष देहरादून अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष काशीपुर अमित ढींगरा, जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजेश चौहान इत्यादि को मनोनीत किया गया।

528 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *