12 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर महिला आयोग की सख्ताई, अध्यक्ष कुसुम ने दिया बड़ा बयान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः नैनीताल जनपद में बीते कुछ दिनों पूर्व एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ 73 वर्ष की अधेड़ उम्र के धर्म विशेष के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की निन्दापुर्ण व दुःखद घटना के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी सख्ताई दिखाई है।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मामले की जानकारी मिलते ही इस निन्दापुर्ण व शर्मनाक कुकर्म के मामले में कड़ा रुख किया है उन्होंने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि इस प्रकार के भूखे व वहशी दरिंदों को कठोरतम से कठोरतम दंड मिलेगा।

उन्होंने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद मीणा से फोन पर वार्ता करते हुए सख्ताई से कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जिलाधिकारी से भी बात करेंगी की उक्त ठेकेदार व्यक्ति के ठेकेदारी के सभी लाइसेंस भी निरस्त किये जायें।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल कहा कि वो स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन करेंगी ऐसी की गंदी मानसिकता व दिमाग मे वहशीपन रखने वाले कुकर्मियों को जो देवभूमि की अस्मिता के साथ खेल रहे है उनके विरुद्ध कानून के द्वारा सख्त दंडात्मक कार्रवाई फास्टट्रैक कोर्ट में चलाई जाए ताकि इन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले साथ ही उन अपराधियों की संपत्ति पर बुल्डोजर भी चलाया जाए।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल कहा कि मामले की पीड़ित नाबालिग किशोरी व उसके परिजनों से राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी मिलेंगी तथा उसके न्याय के लिए हर सम्भव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी, तथा मामले में सभी कार्रवाई से आयोग को अवगत करायेंगी।

उन्होंने कहा कि मानवता को तार तार करने वाले ऐसे लोग समाज के दुश्मन होते है जिन्हें जीने का कोई अधिकार नही है, मैं तो चाहती हूं कि ऐसे घटिया व निकृष्ट मानसिकता से बीमार लोगो को न्यायायल द्वारा फांसी की सजा होनी चाहिए।

304 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *