लव जिहाद के नाम पर युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से हो एक्शन: कुसुम कण्डवाल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश की एक लडकी को जूस में नसीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म एवम धर्मान्तरण का दवाब बनाने के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने मामले में एसएसपी अजय सिंह, थानाध्यक्ष ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नहीं होगी। राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये हैं। साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने निर्देश दिए है कि उस आरोपी के परिजनों की व उसके नजदीक के सभी लोगो की जांच होनी चाहिए और आरोपी को पनाह देने वाले व धर्मांतरण का दवाब और षडयंत्र बनाने वालो के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लव जिहाद के नाम पर हमारी देवभूमि की युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से एक्शन होना चाहिए।

मामले में सख्ताई दिखाते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि बाहर से आये ऐसे व्यक्तियों की जांच की जाए तथा इसके लिए सघन अभियान चलाया जाए कि कही ऐसा आपराधिक मानसिकता का कोई संदिग्ध तो ऋषिकेश में नही रह रहा है।

96 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *