देहरादून और हैदराबाद केंद्रीय विश्वाविद्यालय में हो रहे पेड़ों के कटान के खिलाफ एकजुट हुए लोग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

/देहरादूनः पर्यावरण बचाओ आंदोलन देहरादून द्वारा सागर ताल से लेकर खलंगा तक एक वाक एंड टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और हैदराबाद केंद्रीय विश्वाविद्यालय एवं देहरादून में हो रहे पेड़ों के कटान के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की। बारिश के मौसम के बावजूद भारी संख्या में देहरादून लोगों द्वारा कार्यक्रम में हाज़िरी लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रसतिबद्धता एवं पेड़ों के कटान के खिलाफ अपनी एकजुटता को मजबूती से व्यक्त किया।

वाक एंड टॉक के मुख्य वक्ता अजय शर्मा रहे जिनके द्वारा खलंगा वन के वृक्षों, पौधों, पशु, पक्षियों, दीमक की बाम्बी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के भीतर मौजूद बलभद्र खलंगा समिति के प्रतिनिधि सेवानिवृत कर्नल थापा द्वारा खलंगा युद्ध के विस्तृत इतिहास को सभी के समक्ष रखा गया।कार्यक्रम की शुरूआत सतीश धौलाखंडी द्वारा जन गीतों को गा कर की गयी तथा कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योत्स्ना रावत द्वारा किया गया।

पर्यावरण बचाओ आंदोलन अब जनता के बीच पर्यावरण सम्बंधित शिक्षा का प्रसार कर जागरूकता अभियान को जनता के बीच ले जाने कीओर अग्रसर है। आंदोलन का स्पष्ट मानना है की पर्यावरण और प्रकृति को बचाने के लिए सर्वप्रथम पर्यावरण और प्रकृति को जानना जरूरी है। इसी क्रम में भ्रमण एवं शिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न देहरादून के विभिन्न वनों एवं क्षेत्रों में किया जा रहा है।

इस कड़ी में इस वर्ष का पहला कार्यक्रम आज खलंगा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में इरा चौहान, नितिन मलेठा, हिमांशु चौहान, लेखराज, विजय भट्ट, इन्द्रेश नौटियाल, कमलेश खांतवाल, योगेंद्र नेगी,कनिका, निवेदिता, हरीश तिवारी, एस एस रावत, अनीश लाल, रूचि, जया सिंह, सिद्धांर्थ गुप्ता, नकुल, सागर, सरकार, कार्तिकेय शर्मा, जयशिखा, जयंत आदि मौजूद रहे

126 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *