मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: उत्तराखंड में शांति प्रसाद भट्ट केंद्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में झूठे मुकदमे और समाचार पत्रों में प्रकाशित झूठी खबरों के विषय पर जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया गया। शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि 8अप्रैल को हुई आक्रोश रैली की सूचना 5/4/202 5 को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, देहरादून को विधिवत सौंपी गई।उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा दल के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। आगे उन्होंने कहा कि रैली के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण संयम रखा गया और किसी भी सरकारी संपति को उक्रांद कार्यकर्ताओं द्वारा हानि नहीं पहुंचाई गया।
कार्यालय प्रभारी ने कहा रैली को असफल करने के लिए कई असामाजिक तत्व भी बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे।समीर मुंडेपी केंद्रीय महामंत्री ने कहा कि रैली रूटमैप की जानकारी होते हुए भी पुलिस द्वारा बैरीकेड स्कूल के सामने लगने से बच्चे और अभिवाहक परेशान हुए। बैरीकेड का स्थान आगे या पीछे किया जा सकता था ।
उक्रांद नेताओं ने पुलिस प्रशासन से निवेदन कर छात्रों को बैरीकेड से रास्ता बनवाकर आवाजाही करवाई।केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि बैरीकेड वाले स्थान पर उक्रांद की महिला कार्यकर्ताओं से पुरुष पुलिस द्वारा धक्का मुक्की में कई महिलाएं चोटिल हुई।कई महिलाओं को 108 एम्बुलेंस द्वारा कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया जिसका संपूर्ण विवरण 108 वहां के उपचार पुस्तिका में दर्ज है।
उक्रांद महिला अध्यक्ष के पांव में मल्टीपल फ्रैक्चर हुवा,जिसकी मेडिकल रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को सौंप दी गई है । उक्रांद ने जिलाधिकारी देहरादून से मांग करते हुए कहा कि उक्रांद महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस द्वारा अभद्रता की जांच हो तथा दोषी पर मुकदमा दर्ज किया जाए।समाचार पत्रों पर भी उक्रांद की छवि खराब करने के लिए कार्यवाही की जाए।
उक्रांद कार्यकर्ताओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे को अभिलंब निरस्त किया जाए।ज्ञापन प्रेषित करने वालों के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, केंद्र संगठन मंत्री अशोक सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
