मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड द्वारा वक्फ एमेण्डमेन्ट बिल 2025 के विरोध में सम्पूर्ण भारत में शांतिपूर्वक विरोध का ऐलान किया था जिसमें अलविदा जुमा अर्थात पवित्र रमज़ान माह के अन्तिम शुक्रवार को हाथ पर काली पट्टी बांध कर नमाज़ पढकर विरोध प्रदर्शन करना था।
इस ही क्रम मे मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की अधिकांष मस्जिदों में काली पटटी बांध नमाज़ पढ विरोध प्रदर्शित किया विशेषकर प्रदेश की राजधानी देहरादून की प्रमुख मस्जिद जामा मस्जिद पल्टन बाज़ार में मुस्लि सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी एवं उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी उर्फ अक्की के नेतृत्व में मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं और आमजनमानस ने विरोध किया|
संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुस्लिम सेवा संगठन वक्फ एमेण्डमेन्ट बिल का कडा विरोध करता है तथा मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के हर निर्देष का पालन किया जायेगा तथा साथ ही मुस्लिम सेवा संगठन यू0सी0सी0 एवं अवैध तरीके से सील किये जा रहे मदरसों तथा असंवैधानिक कार्यवाही का भी प्रबल विरोध करता है। संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहाँ हम मुख्यमंत्री से मांग करते है कि मदरसों पर हो रही अन्यायपूर्ण एवं असंवैधानिक कार्यवाही को तुरन्त रोका जाये।
मुस्लिम सेवा संगठन मुस्लिमों के उपर हो रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही का सडक से लेकर संसद तक विरोध करेगा। हम आपके माध्यम से आवाम को बता देना चाहते कि मुस्लिम सेवा संगठन उपरोक्त कायर्वाहीयों के विरूद्ध कानूनी लडाई लड रहा है।इस अवसर पर ज़ामा मस्जिद पल्टन बाजार अध्यक्ष नसीम अहमद मुस्लिम सेवा संगठन से सलीम शाह नाज़िम ज़ैदी कमर ख़ान दानिश कुरैशी साकिब कुरैशी पूर्व मेयर प्रत्याशी सरदार ख़ान पप्पू आदि उपस्थित रहे ।
