मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
डोईवाला : यूसीसी कानून व पेपर लेस रजिस्ट्री को लेकर परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक व राजस्व कार्यों का पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार।
बुधवार को परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के अधिवक्ताओं ने कलम बंद कार्य का बहिष्कार किया बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा के बुधवार को आज बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं किया गया है । यू सी सी कानून व पेपर लेश रजिस्ट्री को लेकर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया गया और कहा के सरकार के द्वारा पेपर लेश रजिस्ट्री को लागू कर अधिवक्ताओं की भूमिका को खत्म करने की साजिश है।
जिससे अधिवक्ताओं के के ऊपर रोजी रोटी का संकट है और कम से कम एक अधिवक्ता के ऊपर लगभग पांच सदस्यों का परिवार पलता है । इस बार प्रकार से देहरादून जिले के अंतर्गत लगभग छह हजार अधिवक्ता है और इनमें से अधिकतर अधिवक्ता राजस्व न्यायालय एवं रजिस्ट्री का कार्य करते है और अपने परिवार का पालन पोषण करते है सरकार अपनी मंशा साफ कर चुकी है के अधिवक्ताओं को रजिस्ट्री कार्य से बाहर कर यह कार्य सी एस सी सेंटर वालो को दिया जाएगा।
अधिवक्ता साकिर हुसैन ने कहा के अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग होता है। वह भी कई बार रजिस्ट्री को करने से पहले चेक करता है । तब भी कोई न कोई गलती हो जाती है । सी एस सी वालो को रजिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो वह लोग रजिस्ट्रियों में कितनी गलतियां करेंगे और इस प्रक्रिया से आने वाले समय में क्राइम ओर फ्रॉड होंगे। जिससे आम जनमानस को अपूर्णीय क्षती होगी ।
यदि सरकार उक्त प्रक्रिया को वापस नहीं लेती है तो अधिवक्ता आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अधिवक्ता मनीष धीमान संन्दीप जोशी अतुल कुमार महेश लोधी मेहताब आलम मोइन अहमद रमन कुमार अरुण टम्टा राजीव विवेक राजेश जैकब निधि व्योम गोयल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
