मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम खोली है।दून विश्वविद्यालय के दो भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरी है। दून विश्वविद्यालय कुलसचिव दुर्गेश डिमरी को सुधार पत्र दिया गया।15 दिन में अगर इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो भारत सरकार को अवगत किया जाएगा ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत(आजाद)ने बताया की दून विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आज देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है और उत्तराखंड में भी डबल इंजन की सरकार है हम सरकार से भी निवेदन करेंगे कि विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में भ्रष्टाचारियों को उखाड़ कर बाहर धकेलने का कार्य करेंl
वहीं उपस्थित महानगर अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया की भ्रष्टाचार किसी भी संस्थान में हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , राष्ट्रीय लोकदल की रीति और नीति साफ सुथरी रही है और हम उसी साफ सुथरी रीति नीति के साथ में लगातार संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं और जिस तरह दून विश्वविद्यालय जैसे संस्थान में भ्रष्टाचारियों को शरण दी गई है उनके खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल पूरे दमखम के साथ मैदान में खड़ा रहेगाl
आज हम इस सुधार पत्र के माध्यम से दून विश्वविद्यालय के समस्त प्रशासन को अवगत करा रहे हैं अगर 15 दिनों के अंतर्गत इन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही नहीं हुई तो यह सुधार पत्र आंदोलन का रूप ले लेगा l
सुधार पत्र देने वालों में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत(आजाद),महेंद्र बिष्ट(महानगर अध्यक्ष), आरती जैसवाल, दिनेश जोशी, जयपाल, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
