बद्रीनाथ के पास भीषण हिमस्खलन, 41 मजदूरों की तलाश जारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को हुए भीषण हिमस्खलन के कारण सड़क निर्माण में लगे 41 मजदूर बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़ों के नीचे फंस गए. इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए. अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये घटना हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन शिविर के निर्माण मजदूर बद्रीनाथ के माणा गांव के सीमावर्ती इलाके में काम कर रहे थे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बचाव अभियान में आईटीबीपी और सेना के जवान लगे हुए हैं.

बीआरओ एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों को सहायता प्रदान करता है और उसका एक हिस्सा है. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भारने ने बताया कि 57 मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है. आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया,’सीमा क्षेत्र माना में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं. इनमें से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के शिविर में भेज दिया गया है.’

बीच बीआरओ के कार्यकारी अभियंता सीआर मीना ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और भारी बर्फबारी की वजह से टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बीआरओ के कार्यकारी अभियंता ने कहा,’तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के की वजह से बचाव टीम को वहां पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.’।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और बीआरओ के ज़रिए राहत और बचाव अभियान जारी है. सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया,’चमोली जिले के माणा गांव के पास बीआरओ की तरफ से किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूरों के हिमस्खलन में फंसने का दुखद समाचार मिला. आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दल की तरफ से राहत और बचाव काम किया जा रहा है. मैं सभी मजदूर भाइयों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.’

124 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *