मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। एसोसिएशन ऑफ वी क्लब आफ इंडिया के तत्वाधान में आज 27 दिसंबर को उत्तराखंड देहरादून में वी क्लब ऑफ दून की शुरूवात की गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ को संगठित कर समाज के पिछड़े वर्गों के लिए कार्य कर उन्हें सशक्त बनाना है। उत्तराखंड में य़ह पहला क्लब शुरू हुआ है।
वी क्लब ऑफ दून ने आज अपना शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इंदिरा नगर स्थित द पार्क होटल में किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद उनियाल, राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने अध्यक्ष डॉ रमा गोयल, सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष स्नेह रेकी एवं सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुष्ठ आश्रम में 20 रज़ाई ठंड से बचाव के लिए संस्था की ओर से दी गई।
मुख्य अतिथि विनोद उनियाल ने संस्था को बधाई देते हुए कहा कि संस्था बहुत आगे बढ़ चढ़ कर समाज के हित के लिए कार्य करे। इस अवसर पर कविता अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, अंजू अग्रवाल, पूजा सिंघल, अन्नू गोयल, शशि गोयल, निधि गर्ग, कमल वढेरा, सरिता कोहली, कल्पना अग्रवाल, अनामिका, रेणू रतूडी, सुमन जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।
