मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
विकासनगर: देहरादून जिले से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कार में दोनों दंपति सवार थे। बताया जा रहा है कि कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें विकासनगर से सहिया कनबुआ की ओर जा रही अल्टो कार ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
वहीं सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को रेस्क्यू किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो ही लोग सवार थे।
