मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तराखंड में मौहाल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ देहरादून में भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के प्रदेश अध्यक्ष सनव्वर अली व कार्यकर्ता एसपी सिटी देहरादून कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म को लेकर गलत टिप्पणी कर पोस्ट के मामले को लेकर एसपी सिटी से शिकायत की और मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
मामले में एसपी सिटी देहरादून ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर आज मेरे पास भारतीय किसान यूनियन ने लिखित में तहरीर आई है। जिसको लेकर इस पूरे मामले की जांच क्षेत्र के अधिकारियों को सौंप दी गई है, और पूरे मामले की जांच के बाद उसे पर कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों को जो इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन( किसान सरकार )के पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हैं बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शारदा, नाम की फेसबुक आईडी पर लगातार इस्लाम धर्म को लेकर गलत आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। जिसको लेकर वह आज एसपी सिटी देहरादून से मिले और लिखित में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
वहीं मीडिया से बात करते हुए सनव्वर अली ने कहा कि हमारा उत्तराखंड शांतिपूर्ण राज्य है शारदा, नामक फेसबुक आईडी द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं, और उत्तराखंड के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है, जो की बहुत गलत है और इस तरह के लोगों पर पुलिस करवाई होनी चाहिए ताकि ऐसी पोस्ट दोबारा कोई ना करें।
