भाकियू एकता शक्ति की मासिक बैठक संपन्न, किया गया संगठन विस्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून । भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति, उत्तराखण्ड की मासिक बैठक आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन का विस्तार कर मजबूती प्रदान की, संगठन से जुड़े हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा भी की।

जिनमें मुख्य रूप से राकेश बंसल, (वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ० सुमित सब्बरवाल (प्रदेश संगठन महासचिव), विकास कुमार चौहान पूर्व पार्षद को (प्रदेश महामंत्री), पं० सुभाष जोशी (प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ), आचार्य शशिकांत दुबे (प्रदेश महासचिव प्रबुद्ध प्रकोष्ठ), गौत्तम पंडित (महानगर अध्यक्ष, देहरादून), तौसीफ (जिला उपाध्यक्ष देहरादून), अकरम हुसैन (सोनू) (जिला संगठन महासचिव देहरादून), रामपाल भारती (नगर अध्यक्ष मसूरी) को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र दिये। नियुक्ति पत्र सामूहिक रूप से आजाद अली वरिष्ठ नेता आप पार्टी,  एस०के० साहू, उप नियंत्रक सिविल डिफेन्स उत्तराखण्ड़ ने दिये।

बैठक में सभी पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। आजाद अली एवं एस० के० साहू का भी शॉल एवं मोमेन्टों भेंट कर अभिनन्दन किया गया।बैठक में धर्मावाला के किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। देहरादून महानगर की टूटी–फूटी सड़को के बारे में शीघ्र ही जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देने पर भी चर्चा हुई। शुगर मिल चालू हो गये है, प्रदेश सरकार से गन्ने का न्यूनतम मूल्य 500 रू. कुन्टल किसानों को दिये जाने की मांग की।

वरिष्ठ आप नेता आजाद अली ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखण्डु में भा०कि०यू० एकता शक्ति ही सक्रिय किसानों का संगठन है, समय-समय पर अनेकों आयोजन भा.कि.यू. एकता शक्ति ही करता है, वैसे तो अनेकों संगठन किसानो के है सब कागजों में है। समय-समय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को संगठन द्वारा उठाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश महासचिव पूर्व पार्षद विकास चौहान ने कहा कि संगठन में प्रदेश महासचिव जैसी अहम जिम्मेदारी देने पर मैं प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा  का कोटि कोटि आभार व्यक्त करता हूं और उनके निर्देश अनुसार राज्य भर के किसानों की मूलभूत समस्याओं को शासन प्रशाशन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा और राज्य भर में भ्रमण करके किसानों को संगठन में शामिल करके संगठन ओर अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया जायेगा

इस अवसर पर बैठक में बी०एन०बजाज, हरि किशन किमोठी, वसीम अकरम गुड्डू, डोनिश, पंकज मौर्य, एन०के०गुप्ता, अकील खान, रविन्द्र कुमार, सूर्य प्रकाश भट्ट, सुखपाल चौहान, संदीप भारती, रवि फासिस, स० तरनजीत सिंह चढ्‌ढा, सुबोध भट्ट, शालिनी, अनुज डोभाल, रियासत अली, सुमित सिंघल, मौ० अकबर सिद्दिकी, मौ० यामीन, संजय चौधरी, मुकेश साहनी, सुलेख सैनी, पुष्प बंगाली, रूचि गुप्ता, हिमान्शु कुमार, विजय लक्ष्मी राजपूत, विभा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

264 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *