मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः उत्तराखंड में PRD से सचिवालय में अवैध तरीके से नियुक्ति पत्र जारी किए जाने पर प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन देहरादून द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है। संगठन जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने सीएम से मामले में कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा है। और नियुक्ति निरस्त कर नए आदेश सूची को जारी करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में लिखा है कि दिनांक 30 सितम्बर 2024 को पी०आर०डी० के माध्यम से 17 पी०आर०डी० जवानों की ड्यूटी हेतु मॉग की गयी थी। जिसके क्रम में पी०आर०डी० संगठन द्वारा शासन और विभाग को अलग-अलग तिथियों में पत्र संख्या-40 दिनांक 15/10/2024 तथा पत्र संख्या- 48 दिनांक 08/11/2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया दिया गया था कि पी०आर०डी० नियुक्ति वरीयता के आधार पर की जानी चाहिए, साथ ही नियुक्ति/पोस्टिंग में आरक्षण नही होना चाहिए।
महोदय इसके बाबजूद भी पी०आर०डी० संगठन के पत्राचार और मौखिक वार्ता को दरकिनार करते हुये जिला युवा कल्याण अधिकारी देहरादून द्वारा 8 से 10 पी०आर०डी० जवानों को नियुक्ति पत्र दिनांक 2/11/2024 को सचिवालय में ड्यूटी हेतु जारी कर दिया है. जो किसी भी तरह मानक और नियम को ताक पर रखते हुए के तहत नहीं किया गया, बल्कि भाई-भतीजावाद एवं क्षेत्रवाद पूर्व से ही लगातार चला आ रहा है, जिससे पी०आर०डी० जवानों में भारी रोष व नाराजगी है।
सीएम धामी से उक्त नियुक्ति रेनू नैथानी पत्र को निरस्त करते हुए वरीयता के आधार पर नये आदेश सूची पी०आर०डी० विभाग से जारी करवाने की कृपा करे।
