मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। सेंट्रियो मॉल में होंक की ओर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मिशास थिएटर द्वारा शिव सती थिएटर प्ले के साथ हुई जिसमें सती से पार्वती बनने तक के संवाद को दर्शाया गया।
पिछले कई दिनों से चार्मवुड स्कूल के थिएटर ग्रुप के छात्रों की ओर से शिव सती प्ले की तैयारी की जा रही थी जिसको आज सेंट्रियो मॉल में होंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया। इस एक दिवसीय थिएटर प्ले के दौरान सती से लेकर पार्वती बनने तक के सफर को बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया इसकी शुरुआत शिव तांडव के साथ हुई और समापन भी गुरुकुल के छात्रों द्वारा शिव तांडव के साथ ही किया गया। जिसे गुरुकुल की संस्थापिका एवं गुरु प्रतिभा श्रीवास्तव द्वारा तैयार किया गया ।
इस दौरान किस तरीके से सती शिव से मिली और उसके बाद अग्नि में समा गई और पार्वती बनाकर जन्म लिया तक का सफर थिएटर के द्वारा दर्शाया गया। प्ले मीशास थिएटर द्वारा लिखा गया एवं रजनी शर्मा ने डायरेक्ट किया। कार्यक्रम के दौरान भक्त और विशेष अतिथि संस्कृति विभाग की राज्य मंत्री मधु भट्ट एवं कैलाश पंत जी मौजूद रहे।
अधिक जानकारी देते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम की आयोजक मीशा वैभव कालिया ने बताया कि आज कार्यक्रम की शुरुआत थिएटर से हुई है। वहीं कल सुबह से ही विभिन्न आगे ग्रुप के टैलेंट हंट की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें अलग-अलग ग्रुप के बच्चे अपना अपना टैलेंट प्रस्तुत करेंगे वही महिलाओं द्वारा मॉडलिंग आदि भी रखा गया है।
