पौड़ी पुलिस ने ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पौड़ी: पौड़ी पुलिस ने धोखाधड़ी कर राजस्थान में छुपे पांच हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर  जेल भेजा है। बताया जा रहा है कि शातिर अपराधी कई लोगों से अब तक करोड़ो रूपये की साइबर ठगी कर चुका है।

वादिनी प्रियंका रावत निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन टेलीग्राम व व्हाट्सअप के माध्यम से पैसा इन्वेस्ट कर कम समय में दोगुना करने के नाम पर 08 लाख 87 हजार रुपये की ठगी की है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार ने अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया

आमजन से हो रही इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह काफी गम्भीर हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम गठित पुलिस टीम द्वारा पुनः ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयासों से अभियुक्त मांगीलाल को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के बैंक खाते में कई लोगों से साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित पिछले एक माह में लगभग 4 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई है। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

200 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *