देहरादून के आशारोड़ी में बड़ा हादसा, कंटेनर ने चार वाहनों को मारी टक्कर

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून के आशारोड़ी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटेनर ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे के साथ सहारनपुर से सब्जी लेकर आ रहे यूटिलिटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल है। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। मामले में कार चालक ने सेल्स टैक्स विभाग के कर्मी और कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात एक कंटेनर देहरादून से सहारनपुर जा रहा था। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह बेकाबू हो गया। कंटेनर ने पहले सामने से आ रही कार को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर ने सामने से आ रहे यूटिलिटी वाहन को टक्कर मारी और कुछ दूर से घसीटता हुआ ले गया। इससे यूटिलिटी वाहन पलट गया।इसके बाद बेकाबू कंटेनर सड़क किनारे खड़े दो कंटेनरों से टकरा कर पलट गया। हादसे में यूटिलिटी में बैठे पिता-पुत्र वाहन के नीचे दब गए। 55 वर्षीय सुखदेव निवासी सहारनपुर की मौत हो गई। उनका पुत्र सुधांशु घायल है। हादसे के बाद कंटेनर चालक जंगल की तरफ फरार हो गया। चेक पोस्ट के कर्मचारी नवीन मेहर और सुमन दास भी हादसे में घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

117 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *