मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत आज वह जाखन वार्ड नंबर 6 में जन संवाद कर रहे थे लोगों से वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को डर है कि वह चुनाव हार जाएगी।इसलिए वह किसी भी प्रकार से बहाना बनाकर चुनाव को टालना चाहती है उनके मंत्री ने कोर्ट को कई बार गुमराह किया कि वह समय पर चुनाव करेंगे लेकिन समय पर चुनाव नहीं कर पाए और उन्होंने यह भी कहा था कि 10 नवंबर तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर देंगे लेकिन 10 नवंबर भी गुजर गया है देखते हैं कि भाजपा कब अधिसूचना जारी करती है।
जोशी ने कहा कि उनको मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का बहुमत हासिल नहीं है उन्होंने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसको वह जनता के बीच में लेकर जाएं इसलिए हार के डर से वह चुनाव को डालना चाहते हैं । जोशी ने कहा कि जिस दिन भी यहां पर चुनाव होंगे तो कांग्रेस का प्रचम लहराएगा और भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा उन्होंने सदैव जनता को वोट बैंक समझा है और उनकी समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया इसी के परिणाम स्वरूप आज देहरादून स्मार्ट सिटी बनने से कोसो दूर है जिसका ख़ामियाज़ा आज यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इस अवसर पर राजकुमार जैसवाल ,आशीष नौटियाल, प्रवीन भारद्वाज, अनुपमा भारद्वाज ,विपिन कुमार ,ओम शर्मा, सुधीर चौधरी ,जितेंद्र सिंह बिष्ट ,धीरज शाही ,मृत्युंजय कुमार ,राम आश्रय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
