नाबालिग किशोरी को लव जिहाद में फँसाने के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष का कड़ा रुख, दिए ये निर्देश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर में कक्षा 10 की नाबालिग किशोरी को सैलून में काम करने वाले विशेष समुदाय के युवक द्वारा लव जिहाद में फंसा कर भगाने के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है।

मामले में अध्यक्ष महिला आयोग ने कड़ा रुख करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल से फोन पर वार्ता के क्रम में घटना की गंभीर जांच व प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। तथा उक्त पीड़ित किशोरी की काउंसलिंग के लिए भी निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि उक्त किशोरी की काउंसलिंग व देखरेख की जिम्मेदारी सीडब्ल्यूसी की टीम द्वारा कराई जाए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि में लव जिहाद, धर्मान्तरण जैसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नही है और ऐसा करने वाले या उसमें शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। वहीं आयोग अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देवभूमि की बहन बेटियों को सोशियल मीडिया में नाम बदल दोस्ती के नाम पर बहला फुसलाकर कर गुमराह करने वालो को बख्शा नही जाएगा। प्रदेश की महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग किसी भी रूप में गलत हरकत बर्दाश्त नही करेगा।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। अभी नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, इसके बाद पीड़िता को संप्रेक्षण गृह में भेजा जाएगा। मामले में पीड़ित नाबालिग के बयानों के आधार पर घटना की जाँच की जा रही है। पीड़ता का मेडिकल किया जा रहा है जानकारी व साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी करवाई की जाएगी।

253 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *