मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
सभासद पति ने छेड़ी नशा विरोधी मुहीम
जनपद शामली जलालबाद कस्बा के वार्ड 9 के मोहल्ला शाहगाजीपुरा का निवासी 20वर्षीय युवक नशे का आदी बन चुका है। 20वर्षीय युवक को सभासद पति की मदद से नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। युवक को नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए परिजन काफी पहले से प्रयास कर रहे थे,युवक नशा मुक्ति केंद्र जाने को नहीं था तैयार,कई बार अपनी बेवा मां के ऊपर नशे की लत के कारण जानलेवा हमला कर चुका है।
कोरोना काल की पहली लहर में उक्त युवक के पिता का देहांत हो गया था।तभी से ही गलत संगत के चलते युवक को नशे की लत लग गई थी। युक्ति युवक की माली हालत अधिक कमजोर है।उक्त युवक की मां के आग्रह पर वार्ड 09 के सभासद पति राशिद मलिक द्वारा अपने निजी खर्चे पर संजीवनी नशा मुक्ति केंद्र की मुख्य शाखा जनपद मेरठ से टीम को बुलाकर कागजी कार्यवाही पूरी कराकर युवक को जीवन सुधार के लिए नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया है।युवक की माता एवं मोहल्ले वासियों ने सभासद पति राशिद मलिक का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
