मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: आज विधासभा सत्र के दूसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को पेश किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक है।उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।इसके तहत पुरुष और महिला नागरिकों को बराबर श्रेणी में रखा गया है।दोनों के अधिकार एक समान रखे गए हैं।
साथ ही कुछ ऐसे अधिकार जिनके तहत महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था वह भी सुरक्षित होंगे।जानकारी देते हुए बताया कि आज भी हमारे समाज मे बहु विवाह प्रथा, बाल विवाह, मौखिक तलाक सहित कई अन्य प्रथाएं प्रचलित हैं।कहीं ना कहीं समान नागरिक संहिता से अब सभी के हित सुरक्षित होंगे।समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा।समान नागरिक संहिता से अब देवभूमि में देवियों के अधिकार सुरक्षित होंगे।
