सखी वन स्टॉप सेंटर देहरादून का कुसुम कण्डवाल ने किया निरीक्षण

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज सर्वे चौक के निकट कामकाजी महिला छात्रावास के परिसर में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर देहरादून का निरीक्षण किया।

इस दौरान आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वन स्टॉप सेंटर में पीड़िताओं के रहने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था का जायजा लिया।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वहां आश्रय में रह रही पीड़ित महिला से मिलकर उसका हाल भी जाना तथा उसको मिलने वाली समस्त सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेंटर में पीड़िताओं के आने वाले कॉल, काउन्सलिंग की डिटेल भी देखी तथा काउंसलर व स्टाफ से व सेंटर के कर्मचारियों से स्तिथि की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आज राज्य व केंद्र सरकार हर प्रकार से महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास कर रही है। उनके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित है और स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। हमे भी पीड़ित महिलाओं की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहना है ताकि किसी भी पीड़िता को न्याय के लिए जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े।

इस दौरान सेण्टर की प्रशासक माया नेगी रावत, काउंसलर मीनाक्षी पुंडीर, आई.टी. वर्कर निशु पाण्डेय भी उपस्थित रही।

181 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *