स्कूल मे मीना मंच के अंतर्गत एक दिवसीय मेला का शुभारंभ, ये रहा खास

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

शामलीः जनपद शामली जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला अमानत अली स्थित पी एम श्री प्राइमरी स्कूल नंबर एक में मीना मंच के अंतर्गत एक दिवसीय मेला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, शिक्षक अजीत सिंह, उमंग सिंह, अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक रहे। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मीना मंच बनाया गया है। यहां पर चालीस छात्र-छात्राओं को मीना मंच में प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी के अंतर्गत आज मीना का जन्मदिवस मनाया गया है। इसकी भूमिका मीना मंच की पावर एंजेल कक्षा चार की छात्रा इल्मा को दी गई है। इल्मा द्वारा मीना के जन्म दिवस पर केक काटा गया है।

छात्र-छात्राओं ने यहां पर संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें अधिकांश लघु नाटक बालिका शिक्षा, संस्कार, वूमेन पावर, सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन पर आधारित दिखाए गए। वेस्ट प्रोडक्ट से शिक्षक शिक्षिकाओं व मीना मंच के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षण सामग्री को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को स्कूल की ओर से सूक्ष्म जलपान कराया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने राज्य वित्त आयोग की प्रस्तावित 11 लाख दस हजार की धनराशि से स्कूल में छात्र-छात्राओं को नीचे फर्श पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने में हो रही परेशानी को देखते हुए एक सौ इकवायन लोहे की तीन सीटर डेस्क बेंच देने की घोषणा की।

मेले में  नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक,श्री कृष्ण कुमार वत्स,फैसल मलिक, राकेश शर्मा,बॉबी शर्मा, मुकेश कुमार,फवाद मलिक, मदन पाल, आदि उपस्तित रहे।संचालन कविता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता सिंह, जिनेश, दिव्या, अनीता कश्यप, अजीत सिंह, मंजू सैनी, मीना, अवनीश कुमार, नीलम, ममता , अन्य उपस्थित रहे।

380 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *