भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध अपमानजनक बयानबाजी पर कांग्रेस नेताओं ने कराई FIR दर्ज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध अपमानजनक और हिंसक बयानबाजी के विरोध में महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली में बयानबाजी करने वाले नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की।
गोगी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा स्वतः कार्रवाई करनी चाहिए थी। यह नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की सुरक्षा को सीधा सीधा खतरा है। भाजपा के नेताओं की अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी अनर्गल और अपमानजनक बातें करना सामान्य बात हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और उत्तर प्रदेश के एक मंत्री रघुराज सिंह द्वारा हाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को आतंकवादी और देश का दुश्मन बताया गया। अब भाजपा के सहयोगी महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की बात की है। यह भाजपा की कुत्सित और हिंसक मानसिकता को उजागर करता है। ये लोग भारत के नेता प्रतिपक्ष जैसे गरिमापूर्ण पद पर आसीन नेता के लिए अपमानजनक और हिंसक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा नेताओं की इन सब बयानबाजियों पर भाजपा सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे जाहिर होता है कि ये भाजपा नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। गोगी ने कहा कि भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान भाजपा कैडर को हिंसा के लिए सीधे सीधे उकसावा है। अब देश की जनता के सामने ये साफ है कि मोदी और अमित शाह का घृणा की राजनीति और और हिंसा में विश्वास करते हैं। लोकतंत्र में भाजपा के वर्तमान नेतृत्व का कोई भरोसा नहीं है। जनता समझ गई है कि ये लोग तभी तक केवल दिखावे के लिए लोकतंत्र और संविधान की बात करते हैं और मौका मिलने पर इसे खत्म भी करना चाहते हैं। इस अवसर पर सावित्री थापा,मोहन कला , सुलेमान अली, आलोक मेहता,सूरज छेत्री,सज्जद आंसारी,गौरव शर्मा, लता सिंह,फ़रमान अली,मंजु देवी, अमनदीप सिंह , सत्येन्द्र पवार आदि उपस्थित थे।

172 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *