उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की एक सूत्रीय मांग को लेकर सचिवालय कूच में देहरादून आम आदमी पार्टी ने किया प्रतिभाग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की एक सूत्रीय मांग ठेकेदारी प्रथा को हटाकर उसे सेवायोजन पोर्टल में समायोजित करने का पूर्ण समर्थन करते हुए संघ द्वारा आज आयोजित सचिवालय कूच में देहरादून आम आदमी पार्टी जिला व महानगर इकाई के नेताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभागिता कर संघ के पदाधिकारियों को अपना समर्थन पत्र सौंपा और भारी बारिश में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और शासन प्रशासन और विभाग से तुरंत कार्यवाही करने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ की मांग का पूर्ण समर्थन करती है और शासन व विभाग से श्रमिकों की मांग पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी करती है
जिला अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि हमारी पार्टी श्रमिकों की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी, हम पहले भी धरना स्थल पर भी संघ को समर्थन दे चुके हैं

महानगर देहरादून वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी ने कहा कि संविदा के नाम पर उत्तराखंड सरकार व तमाम विभाग श्रमिकों का शोषण कर रहे है उनकी मेहनत का सही मेहनताना नहीं देते हैं और उपर से ठेकेदार उनका वेतन कुछ और लेते हैं और उनको कुछ और देते यह सब बंद होना चाहिए
सचिवालय कूच में शामिल रहे देहरादून महानगर अध्यक्ष शरद जैन,देहरादून जिलाध्यक्ष अशोक सेमवाल ,देहरादून म.वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी,महासचिव जितेन पंत,चौधरी रविन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव शुएव अंसारी , श्यामलाल नाथ कासिम चौधरी, सुशांत थापा,सी पी सिंह, भरत थपलियाल,यामिनी आले,राजेश कुमार,शुभम कुमार,पंकज यादव और संजय कुमार आदि

238 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *