शामली में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा लखनऊ, DGP और उपमुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

शामली- शामली में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर लंबे समय से चल आक्रोश, धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में पहुंचा । यहां पहुंच उन्होंने उपमुख्यमंत्री डीजीपी उत्तर प्रदेश को पत्रकारो की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें उपमुख्यमंत्री एवं डीजीपी ने समाधान का आश्वासन दिया।

शामली जनपद में पत्रकारों के खिलाफ प्रार्थना पत्र एवं कई फर्जी मुकदमे आदि समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए शामली कलेक्ट्रेट में 28 अगस्त को सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा था। जिसमें पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों का निस्तारण एवं कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली अभद्रता व दबंगई ,धमकीयो आदि को लेकर पत्रकारों की सुरक्षा खबरों के प्रकाशन से नाराज दबंगो गुंडों भूमाफियों के द्वारा पत्रकारों के खिलाफ षड्यंत्र के चलते दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र पर लंबे समय तक जांच के नाम पर उत्पीड़न एवं जनपद में फर्जीवाड़े से दूसरे डॉक्टरों की डिग्री पर चल रहे अस्पतालों के संचालन एवं आए दिन झोलाछाप चिकित्सकों के द्वारा किए जाने वाले गलत उपचार से आम लोगों की मौत को लेकर पत्रकारों द्वारा खबरो का प्रकाशन करने पर सीएमओ शामली की अनदेखी के कारण अस्पताल संचालक द्वारा झूठे आरोप लगाकर शिकायती पत्र देने पर सामाजिक संगठनों ओर पत्रकारों ने संयुक्त रूप से समाधान की मांग की थी।

13 सूत्रीय ज्ञापन में डीएम ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी उचित समाधान न होने के चलते पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल 9 सितंबर सोमवार को लखनऊ में पहुंचा जहां उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की एवं उपरोक्त मांगों को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई करने का आदेश दिए।

वहीं डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार से भी पत्रकारो का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा, लेकिन डीजीपी लखनऊ में एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। जिसके चलते डी जी पी पी.आर. ओ आर के गौतम के द्वारा पत्रकारों से मुलाकात की गई एवं पत्रकारों से संबंधित मामलों को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया व पुलिस अधीक्षक शामली को फोन कर जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया। शामली पहुंचे पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में श्रवण सैनी अवनीश शर्मा मनोज कुमार सुशील पांचाल शामिल रहे।

217 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *