मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आगराः आगरा के थाना सदर के अंतर्गत नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को मेडिकल के लिए लेडी लायल हास्पीटल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सदर की सीओडी चौकी पर सूचना मिली कि किशोरी के साथ रेप हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर के पास ही एक बाड़ा है। जिसमें गाड़ियां खड़ी होती हैं। पास में रहने वाले प्रेमचंद का ड्राइवर भीमा जबरन बेटी को बाड़े में ले गया। जहां पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वहां से भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया। सूचना पर एसीपी सदर सुकन्या व सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल के लिए लेडी लायल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले में मुकदमा पंजीकृत करके अधिकारियों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें जारी थी। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भीमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहाँ से उसे जेल भेज दिया जाएगा।
