अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस मामले का लिया संज्ञान, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून से काठगोदाम को आने वाली ट्रेन में एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने और उसका फोटो वीडियो खींचने के मामले में उत्तराखण्ड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है, उन्होंने रेलवे में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार, सरिता डोभाल से फोन पर वार्ता के क्रम में घटना में कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

उन्होंने कहा की बिना अनुमति किसी की भी फोटो वीडियो बनाना अपराध है और चोरी छिपे महिला की फोटो वीडियो बनाने वाले युवक को मिले सजा मिलनी चाहिए, साथ ही इस बात की गम्भीरता से जांच की जानी चाहिए कि वीडियो बनाने वाले युवक का इस के पीछे क्या मसकद क्या उद्देश्य था। उन्होंने इसकी जांच रिपोर्ट से आयोग की भी अवगत कराने के निर्देश दिये है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार सरिता डोभाल को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। यह बहुत ही निन्दनीय है ऐसे आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि अन्य कोई भी इस प्रकार के अपराध को करने से पहले सौ बार सोचे। जहाँ आज सरकारे महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बना रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है वहीं कुछ अराजक तत्व इस तरह के निंदनीय कार्य कर रहे हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी से अपील करते हुए कहा है की यदि कोई भी कहीं भी है इस तरह के निंदनीय कार्य करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने के लिए आगे आये तथा सहयोग करें क्योंकि समाज की रीढ़ का हिस्सा महिलांए भी है और आयोग किसी भी प्रकार की घटनाओं में महिलाओं की सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा है।

236 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *