मुस्लिम सेवा संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, सीएम से की ये मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः मुस्लिम सेवा संगठन ने नईम कुरैशी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। नईम कुरेशी ने अपने संबोधन में कहा की उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में दो बलात्कार की घटनाओं ने पूरे देश को हिला दिया है। अल्प समय में ऐसी घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खुलती है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है की वो अपराध करने से नही डर रहे हैं।

मुस्लिम सेवा संगठन के उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा की इससे पहले कभी प्रदेश में गैंग रेप की घटना नही हुई। ये असाधारण घटना है इसके अलावा उधम सिंह नगर में रेप के बाद हत्या से प्रदेश में डर का माहौल है जिससे प्रदेश के पर्यटन को भी धक्का लगेगा। डर के माहौल में लड़कियां घरों से निकलने से डर रही हैं।

मुस्लिम सेवा संगठन माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता है की विधान सभा का सत्र चल रहा है। इस ही सत्र में ब्लातकारियों के विरुद्ध मृत्युदंड का कानून लाया जाए। और इन ब्लातकारियो को फांसी की सजा दी जाए ताकि प्रदेश में अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचें।

मुस्लिम सेवा संगठन के महामंत्री सद्दाम कुरेशी ने कहा की हम माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं की वो माननीय सांसदों से बात करें की वो संसद में इस मुद्दे को उठाएं और बलात्कारियों के विरुद्ध कठोर कानून बनाने के लिए पहल करें। इस अवसर पर खुर्शीद अहमद, मौलाना राशिद मुफ़्ती ताहिर साजिद अलवी नाजिम जैदी, अकरम खान, मौलाना हाशिम उमर, आदि लोग उपस्थित रहे

391 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *