बीआईएस द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारतीय मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून/कोटद्वार।भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय को भारतीय मानकों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को उनके द्वारा की जाने वाली विभिन्न खरीदारी के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआईएस के उप निदेशक सचिन चौधरी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न उत्पादों के लिए मानक तैयार किए हैं। यदि बीआईएस के रजिस्टर्ड उत्पाद में किसी तरह की परेशानी आती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से सोने के हालमार्क के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि बीआईएस से रजिस्टर्ड सुनारों के लिए दुकान में बीआईएस का लोगो लगाना अनिवार्य है।

उपभोक्ताओं को बीआईएस के रजिस्टर्ड दुकानों से ही सामान खरीदने की सलाह दी गई। सहायक निदेशक भाविक राजगोर ने बीआईएस एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि बच्चों के खिलौनों को अनिवार्य आईएसआई मार्क की श्रेणी में शामिल किया गया है। ऐसे में कोई भी दुकानदान बिना आईएसआई मार्क के खिलौने नहीं बेच सकता।कार्यशाला में होप और पावर आफ वाइसेज संगठन के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

होप की अध्यक्ष अदिति शर्मा ने कहा कि उनके समाज को पहली बार इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है और वे इसे आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। उपस्थित लोगों ने मानकों के संबंध में कई सवाल पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन बिशन रावत के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए ट्रांसजेंडर संजना, आयशा, विकास, पायल गुरुंग, सुम्मी राजपूत, सोनिया, अनुष्का आदि भी उपस्थित थे।

139 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *