आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हरियाली तीज की रही धूम

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रकाश विहार देहरादून मे पार्टी से जुडी महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें चूड़ी कम्पिटिशन गजब का रहा, बिछुवा कम्पिटिशन मनमोहक था।

तीज क्वीन के लिए श्रृंगार से संबंधित बस्तुएं जो महिलाओं ने पहनी हुई थी उनकी गिनती की गई तीज क्वीन प्रतियोगिता तो बहुत ही आकर्षण का केन्द्र बनी रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निर्णय लेने के लिये अशोक सेमवाल, डी के पाल,मोहम्द नसीम खान जज की भूमिका मे रहे। नृत्य प्रतियोगिता में शबाना प्रथम, अक्षरा द्वितीय, व भावना तृतीय,स्थान पर रही, अन्य प्रतियोगिताओ ने कांटे की टक्कर दी, तीज क्वीन प्रतियोगिता में यामनी सिंह व मंदोदरी बराबर रही।

जज की भूमिका निभा रहे अशोक सेमवाल, डी के पाल, नसीम खान के द्वारा पर्ची निकाल कर निर्णय लिया गया, यामनी सिंह तीज क्वीन बनी। कार्यक्रम बहुत ही मनोरंजक रहा, कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर व मनमोहक था। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की वरिष्ठ नेत्री सुदेश सैनी ने कहा हरियाली तीज का पर्व एक बहुत ही सुन्दर व मनमोहक पर्व है।

आज के दिन हम सब बहने एक दूसरे के साथ मिल जुलकर एन्जॉय करते है ओर अलग -अलग प्रतियोगिताओ मे हिस्सा लेते है। वरिष्ठ नेत्री व वरिष्ठ समाजसेविका सुदेश सैनी (मसूरी ) व सुधा पटवाल,सीमा कश्यप, शबाना, भावना, डिम्पल सिंह( पूर्व आप प्रदेश उपाध्क्ष) रिहाना प्रवीन, यामनी सिंह, संध्या चोटाला, दीपा, गीता सिंह, अक्षरा, प्रीति,तहमीना खान, उजमा अंसारी, पूनम सिंह, सरिता गौतम,आदि दर्जनों महिलाये उपस्थित रही।

215 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *