मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उतराखंड क्रांति दल द्वारा आज पिछले दिनों ऋषिकेश के ढालवाला में रणवीर सिंह रावत की पुलिस हिरासत में मृत्यु को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मिले। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में धामी सरकार के राज में आम इंसान को इस प्रकार से उठाकर जेल में मारना तथा वहाँ उनकी हत्त्या करना, कानून व्यवस्था की पोल खोलता है।
उन्होंने एस एस पी से मिलकर ऋषिकेश कोतवाली के आरोपी दो पुलिस सिपाहियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की, तथा उनके खिलाफ उचित धराओ में मुकदमा दर्ज करने की माँग की,इस प्रकार की घटना से जनता तथा पुलिस प्रशासन के बीच भी अविश्वास की स्थिति बनी हुई है,
बिष्ट ने कहा कि मृतक को जेल मे मारा गया जिसके घाव उनके शरीर पर पाए गए है, आज तक उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई, जिससे लगता है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने मांग की कि इस घटना की सी बी आई जाँच हो, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिस सिपाहियों को तत्काल निलंबित किया जायेगा
बिष्ट ने कहा कि यदि 3 दिन के भीतर आरोपी सिपाहियों को निलंबित नहीं किया गया और मेडिकल रिपोर्ट व पोस्ट मार्टम नहीं उजागर की गयी तो उक्रांद युवा प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, कार्यक्रम में रविंद्र ममगाई, प्रेम पडियार, परवीन चंद रमोला, भोला दत्त चमोली, बृजमोहन सजवाण, पंकज व्यास, गजेंद्र नेगी, विपिन रावत, अनूप पँवार, पुष्कर गुसाई, प्रेम पडियार, आदि रहे
