मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्साल्य में उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन की मीटिंग रखी गई जिसमें उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन की नव नियुक्त अध्यक्ष भारती जुयाल, नव नियुक्त महामंत्री एल्विना मैथ्यू, नव नियुक्त कोषाध्यक्ष मस्तराम , नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन के कुछ वरिष्ठ सदस्यगण मीनाक्षी जखमोला(पूर्व अध्यक्ष), पूनम गौतम A.N.S., रेखा बिष्ट S.N.O. और अन्य सदस्यगण एवम उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज चुनाव समिति की अध्यक्ष अंजना भौमिक, चुनाव समिति की उपाध्यक्ष लक्ष्मी पुनेठा और चुनाव समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि ट्रांसफर एक्ट और डी जी की रिटायरमेंट और यात्रा सीज़न और मानसून को मद्देनजर रखते हुए शपथ ग्रहण आज ही कर लिया जाए । इन सभी उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन सदस्यगणों एवम उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज चुनाव समिति के सदस्यगणों सम्मुख शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन की नव नियुक्त अध्यक्ष भारती जुयाल, नव नियुक्त महामंत्री एल्विना मैथ्यू, नव नियुक्त कोषाध्यक्ष मस्तराम , तीनों को उनके पद की शपथ दिलाई गई।
आज उत्तराखंड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन सदस्यगण डी जी ऑफिस गए और उत्तराखण्ड नर्सिंग सर्विसेज एसोसिएशन की नव नियुक्त अध्यक्ष भारती जुयाल एवम नव नियुक्त महामंत्री एल्विना मैथ्यू एवम नव नियुक्त कोषाध्यक्ष मस्तराम की डी जी से एक शिष्टाचार भेंट करवाई गई। उसके उपरांत सभी नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से उनको हार्दिक शुभकामनाएं दीं गई।
