ग्लोबल प्लेसमेंट के ऑफिस पहुंचे विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनका किया सम्मान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

सहारनपुर- विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम का यहां ग्लोबल प्लेसमेंट के ऑफिस सहारनपुर तिलक नगर पहुंचने पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। असगर आलम ने सहारनपुर निवासी अलीशा नाज़ को नगर उपाध्यक्ष के पद पर एवं दूधली निवासी लियाकत अली को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाज़िया नाज़ ने दोनों को मनोनयन-पत्र व आई कार्ड दिया तथा पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। शाजिया नाज़ ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो से अपेक्षा की कि वह अपने क्षेत्र के उपभोक्त हितों के बेहतर संरक्षण के लिए जनपद के हर वर्ग को एकत्र करके सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक करने के हर संभव प्रयास करें और इस स्वैच्छिक आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

संगठन के सिटी चेयरमैन अरशद जमाल ने संगठन द्वारा उपभोक्ता हित में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए वह सजग रहते हैं और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का प्रचार प्रसार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा राशन विक्रेताओं की दुकान पर उपभोक्ताओं को चाय की पत्ती और सरफ लेने के लिए मजबूर किया जाता है। जिसकी आवाज उन्होंने उठाई और अब कोई भी राशन विक्रेता किसी उपभोक्ता को अपनी तरफ से कोई सामान नहीं भेजता है, जो सरकारी राशन आता है।

वहीं उपभोक्ताओं को दिया जाता है यदि फिर भी कोई राशन विक्रेता ऐसा करेगा तो जल्दी ही डीएम को संगठन की तरफ से ज्ञापन देकर अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर अलीशा नाथ मोहम्मद सलमान,आसमा सिद्दीकी, आदिल खान,लियाकत अली, अनिल दरिया,मंडल उपाध्यक्ष जमशेद अंसारी, मोहम्मद वासी आदि काफी लोग उपस्थित रहे।

553 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *