मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून । आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने एक बयान जारी कर बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि 5 साल पूर्व नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने जनता के साथ यह वादा किया था कि वह उनके आशियाने उजाड़ने नहीं देंगी और सबको मालिकाना हक मिलेगा, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा अपने वादे से पूरी तरह मुकर गई और पल्ला झाड़ते हुए अपनी नाकामी का ठीकरा कोर्ट पर फोड़ दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच में जुमला पार्टी है इसलिए जनता को आए दिन नए-नए जुमले देती रहती है लेकिन जब जनता को कुछ देने की बारी आती है तो खुद कुछ ना करते हुए मामले में हिलाहवाली करती है उन्होंने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गामा ने उस वक्त जनता का वोट लूटने के लिए जनता से झूठे वादे किए एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जनता को गुमराह किया एवं उसके साथ विश्वास घात किया है ।
उन्होंने कहा यह बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बन चुका है कि पहले झूठे वादे कर कर जनता से वोट ले लो और बाद में विश्वास घात करो उन्होंने कहा कि किसी का आशियाना उजाड़ना किसी भी तरीके से ठीक नहीं है ।
अंत में उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब जनता की आंखें खुल रही हैं और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा ।
