NSUI कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी देहरादून को सौंपा ज्ञापन, इस मामले में की कार्रवाई की मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखण्ड के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी देहरादून को एसजीआरआर कॉलेज के एमडी के छात्र डॉ दिवेश गर्ग मौत मामले में मुलाक़ात करी एवं ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि विगत शुक्रवार (17/05/2024) को एस•जी•आर•आर• मेडिकल कॉलेज के एम•डी• के छात्र डॉ दिवेश गर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि कितना आसान है यह कह देना कि किसी छात्र ने दबाव में आकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन, उतना ही मुश्किल उस घटना को रोकना और उसकी पुनरावृत्ति न होने देना है, जिसके चलते कोई छात्र अपनी जान लेने जैसा गंभीर कदम उठाने को विवश हो जाता है।

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के एमडी के छात्र डॉ दिवेश गर्ग की संदिग्ध मौत को लेकर भी तमाम जिम्मेदार लोग यह बात बेहद आसानी से कह दे रहे हैं। लेकिन, एक होनहार और महत्वकांक्षी छात्र की मौत को किसी भी दशा में हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्योंकि, यह मौत बताती है कि कुछ तो उसके साथ ऐसा हुआ, जिसका समाधान ढूंढना उसे जिंदगी से भी भारी लगा होगा। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन बार-बार एमडी के छात्र डॉ दिवेश गर्ग पर फ़ीस का दबाव बना रहे थे। एमडी के छात्र डॉ दिवेश गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद वहाँ के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र कॉलेज प्रशासन पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं।

शनिवार से ही छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष न सिर्फ जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया, बल्कि प्रिंसिपल पर आरोप लगाया गया कि काम के नाम पर जूनियर रेजिडेंट्स को प्रताड़ित किया जाता है। छात्रों ने इस मौत के पीछे कॉलेज प्रशासन से मिलने वाले अनावश्यक दबाव को वजह बताया है। लगातार बड़ी संख्या में जुटे मेडिकल छात्र कॉलेज प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है।

जल्दी ही एस•जी•आर•आर• मेडिकल कॉलेज में एम•डी• के छात्र डॉ• दिवेश गर्ग की मौत की गहनता से जाँच हो एवं मौत के पीछे की असली वजह का पता लगाया जायें एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान प्रदीप सिंह तोमर , प्रकाश नेगी अनंत सैनी अरुण टम्टा मुकेश बसेरा पीयूष तोमर देवाशीष कन्याल समेत कई कार्यकर्ता मोज़ूद रहे।

270 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *