मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून ।आज आम आदमी पार्टी के पूर्व मीडिया प्रभारी एवं आप नेता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर कोर्ट का धन्यवाद प्रकट किया ।
उन्होंने कहा कि कोर्ट ने यह बतला दिया है की सुप्रीम कोर्ट सभी प्रणालियों में सर्वोच्च है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार षड्यंत्र करके ई डी को साथ लेकर अरविंद केजरीवाल को सलाखों के पीछे भेजने का जो काम किया था उस पर सुप्रीम कोर्ट ने हथोड़ा चला दिया है,
उन्होंने कहा कि जिस चतुराई से भारतीय जनता पार्टी ने ईडी का इस्तेमाल करते हुए षड्यंत्र के तहत अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिल जाने से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल की जमानत से पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में एक नई उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी है और लोकसभा के आगामी चुनाव पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा उन्होंने कहा कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार एवं रैलिया करते दिखाई देंगे
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता चिल्ला चिल्ला कर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जो अनर्गल बयान बाजी कर रहे थे यह उनके मुंह पर करारा तमाचा है । अंत में उन्होंने एक बार फिर से उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद ज्ञापित किया।
