नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने गिराया चुनावी मुद्दों का स्तर: नवीन जोशी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं एवं वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं ने चुनावी मुद्दों का स्तर पूरी तरह गिरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनावी रैलियों में अपने भाषणों में अपनी सरकार द्वारा 10 वर्ष में किये गये कार्यों के नाम पर वोट मांगने की बजाय कभी राम के नाम का सहारा लेते हैं तो कभी लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़का कर वोट मांगते हैं और अब तो हद ही हो गई है जब नरेन्द्र मोदी महिलाओं के मंगलसूत्र को भी अपने चुनावी भाषणों में शामिल करने लगे हैं।

नवीन जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा को ऐसी ओछी राजनीति करने पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जनहित का एक भी काम किया होता तो उन्हें आज महिलाओं के मंगल सूत्र का सहारा नही लेना पड़ता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग पीड़ित रहा है, चाहे महिलाएं हों, चाहे किसान हो, चाहे बेरोजगार नौजवान हों, गरीब, दलित, पिछड़ा सभी वर्ग पीडित और उपेक्षित रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने दोनों कार्यकालों में झूठी घोषणायें और हवा-हवाई योजनाओं के अलावा कुछ नहीं किया।

जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें रही हैं वहां महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनायें घटित हुई। मणिपुर कांड और उत्तराखण्ड के अंकिता भण्डारी हत्याकांड ने भाजपा सरकारों की महिला सुरक्षा प्रति बेनकाब कर दिया। मोदी सरकार की नौजवान विरोधी अग्निवीर योजना ने जहां सेना में भर्ती होने का सपना संजोये युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया वहीं एमएसपी की मांग कर रहे देश के अन्नदाता किसानों को कीलों पर चलाया गया।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि भाजपा नेता जे.पी. नड्डा, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी इन उपलब्धियों पर एक भी शब्द नहीं कहा और जब लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को देखते हुए महिलाओं के मंगलसूत्र को अपना हथियार बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी ऐसी ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए।

253 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *