मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून के कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत कारगी चौक पर एक व्यक्ति नशे में इतना धुत हो गया कि उसने अपनी कार कहाँ पार्क की है भूल गया,काफी देर ढूंढने पर भी कार न मिलने पर अभियुक्त ने यह सोचकर पुलिस को अपनी कार व कार में रखे कैश के चोरी होने की सूचना दे दी,की पुलिस उसकी कार जल्दी ढूंढ देगी। अभियुक्त द्वारा पुलिस को झूठी चोरी व कैश की सूचना देना उसे इतना भारी पड़ गया कि पुलिस ने अभियुक्त को झूठी सूचना देने पर 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
कल शुक्रवार देर रात कोतवाली पटेलनगर पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा किसी चोर द्वारा कारगी चौक स्थित जे0पी0प्लाजा से उसकी एक कार समेत कार में रखे 3 लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी। एक व्यक्ति की कार व पैसे चोरी होने की शिकायत पर तुरंत हरकत में आयी पटेलनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची तो देखा कि सूचना देने वाला व्यक्ति नशे में धुत पड़ा हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी उसे मिल गयी है,वह जे0पी0प्लाजा की पार्किंग में ही खड़ी है। नशे की हालत में उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस को अपनी गाड़ी संख्या यूके07 ए एल 4824 बताया था जोकि गलत था,जबकि पुलिस ने बताया कि गाड़ी का सही नंबर यूके07 ए एन 5824 है।
उक्त व्यक्ति से पुलिस को झूठी सूचना देने पर पूछा गया तो उसने बताया कि उसे याद नहीं था कि उसने अपनी गाड़ी कहाँ खड़ी की है, जब काफी देर तक गाड़ी को ढूढ़ने पर भी वह नही मिली तो उसने यह सोचकर कि पुलिस उसकी गाड़ी जल्दी ढूंढ लेगी,इसलिए पुलिस को कॉल की थी। पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति की इस कारिस्तानी पर तुरंत मौके पर एफएसटी टीम को मौके पर बुलाकर विडियोग्राफी करते हुये उस व्यक्ति के सामने एफएसटी टीम से वाहन की तलाशी करवाई तो गाड़ी में टीम को कोई पैसे नही मिली।
उक्त व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना की झूठी सूचना दिए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत अभियुक्त को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त की गाड़ी को कोतवाली लाया गया।
