मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: राजधानी में थानो मार्ग पर बड़ासी पुल के नीचे घायल अवस्था मे मिली महिला के मामले में आरोपी पति को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला करने के मामले में एसएसपी ने प्राथमिक जांच के आधार पर टीम में शामिल दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है।
थाना रायपुर अंतर्गत थानों रोड पर बड़ासी पुल पर महिला की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास करने के मामले में छानबीन के दौरान महिला के पति को ट्रैक करते हुए मसूरी पहुँची पुलिस टीम पर महिला के पति अभियुक्त शुभम द्वारा फायर करने के मामले में ये कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, पिस्टल होने के बावजूद बदमाश को पकड़ने गए मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी ने सूझबूझ नहीं दिखाई। इस वजह से टीम में शामिल चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार को गोली मारने के बाद बदमाश गेस्ट हाउस से भागने में सफल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने समीक्षा के बाद दोनों चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस को देहरादून में पत्नी के सिर पर गोली मारने वाले बदमाश के मसूरी के गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसपी अजय सिंह ने बदमाश को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी मालदेवता मिथुन कुमार, मयूर विहार चौकी प्रभारी जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को पूरी तरह से ब्रीफ करके भेजा था। उनके साथ दो कांस्टेबल भी थे। तीनों चौकी प्रभारियों के पास पिस्टल भी थी।
मसूरी स्थित साक्षी होम स्टे पहुंचने पर जब चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने दरवाजा खटखटाया तो बदमाश शुभम भागने का प्रयास करने लगा। इस पर चौकी प्रभारी मिथुन कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी, जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि जिस होम स्टे में यह घटना हुई है, उसमें छह कमरे हैं, लेकिन अंदर जाने व बाहर निकलने के लिए एक ही गैलरी है। चौकी प्रभारी को गोली मारने के बाद बदमाश शुभम वहां से आसानी से भाग गया, जबकि दोनों चौकी प्रभारियों ने पिस्टल निकालने तक की जहमत नहीं उठाई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यदि दोनों चौकी प्रभारी हवाई फायर करते तो उसे वहीं से पकड़ा जा सकता था।
