मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
कांग्रेस के खाते आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। गोगी ने कहा कि ठीक चुनाव से पहले इस तरह की हरकत और विपक्ष के खिलाफ ईडी तथा आयकर के हथकंडों से स्पष्ट है कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कुछ जांच भी जरूरी भी है तो कम से कम चुनाव तक तो रुका जा सकता है।
अब जब पार्टी अपने खातों का संचालन वैधपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों हेतु नहीं कर पाएगी तो लोकसभा चुनावों में कैसे भागीदारी कर पायेगी। ऐसे चुनाव की शुचिता कैसे निष्पक्षता कैसे स्थापित रह पाएगी जब देश के मुख्य विपक्षी दल को ठीक चुनाव से पहले 1800 करोड़ से अधिक का भारी भरकम टैक्स नोटिस थमा दिया जाये और उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएं।
गोगी ने कहा कि कितने दुख और शर्म की बात है कि देश के मुख्य विपक्षी दल को इस तरह चुनावों के दौरान प्रताड़ित करने की हरकत से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और प्रमुख देशों को हमारे आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का मौका मिला है जिससे हमारे लोकतंत्र की छवि धूमिल हो रही है। प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि इस तरह के टैक्स टेररिज्म से और ईडी के राजनीतिकरण के द्वारा भाजपा देश को पूरी तरह से तानाशाही व्यवस्था की तरफ ले जा रही है।
इनकम टैक्स विभाग ने भाजपा के इशारे पर यह कार्य जरूर कर रहा है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठेंगें। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और न्यायपालिका के साथ-साथ जनता की अदालत में भी न्याय मांगा जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूरण सिंह रावत , गोदावरी थापली, मोहन कला उपस्थित रहे।
